रांची के अपर बाजार में ट्रैफिक पुलिस द्वारा बिजली चोरी का मामला सामने आया है। दैनिक भास्कर अखबार में इस बाबत खबर छपी है कि महावीर चौक के पास स्थित टीओपी पर ट्रैफिक पुलिस अपना कब्जा जमाए हुए हैं।
रांची जिला के छह प्रखंडों में हाथियों का उत्पात अक्सर देखने को मिलता है। सोनाहातू, राहे, बेड़ो, लापुंग, इटकी और नगड़ी प्रखंड के लोग हाथियों के उत्पात से ज्यादा प्रभावित हैं। खाने की तलाश में अक्सर हाथी गांव में घुसकर उत्पात मचाते हैं।
राजधानी रांची के डोंरंडा थाना अंतर्गत चूक्का टोली में एक पेड़ से लटका आर्मी का जवान का शव बरामद किया गया है। आर्मी जवान के शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के जानकारी मिलने के बाद सिटी एसपी, हटिया डीएसपी सहित आर्मी के जवान घटनास्थल पर पहु
16 नवंबर की देर रात को मांडर थाना क्षेत्र के मुड़मा गांव में चार मंदिरों की प्रतिमाओं को खंडित किया गया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
लालपुर थाना क्षेत्र एक अपराधी की हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान नितेश लाहा के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि 2 दिन पहले हत्या की गई है और डेड बॉडी आज मिली है।
रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में चोरी हुई है। सोमवार देर रात चोरों ने घटना को अंजाम दिया। अज्ञात चोर मंदिर परिसर के भीतर पुजारी के कमरे से नगदी के साथ कई जरूरी सामान उड़ा ले गए।
लोअर बाजार थाना क्षेत्र के रतन पुलिस पोस्ट के समीप रहने वाला मो आफताब 13 अक्टूबर से लापता था। आखिरकार आफताब का पता तब चला जब उसका कंकाल बरामद हुआ।
रांची के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में झाड़ू-पोछा को लेकर हुए विवाद में दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान रामजी राम नाम के एक युवक का सिर फट गया।
सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में 12 साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म का आरोप उसके पड़ोसी नीरज खोसला पर लगा है
रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित प्रभात तारा मैदान में रविवार की देर रात खड़ी ट्रक और बस में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के योगदा कॉलेज के पास के तालाब से न्यू कॉलोनी निवासी अभय बांडो का शव मिला है।
संत पॉल कॉलेज रांची में इंटर की पढ़ाई कर रहे छात्र ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि वह गुमला जिला के कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र स्थित कुकरूंजा का कहने वाला था। मृतक का नाम आकाश उरांव है।